मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ की कार्रवाई, जुआ खेलते 9 लोगों को किया गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम भेडीहरवा मे स्थित हनुमान मंदिर के पीछे फाँर्महाउस सह बगीचे से जुआ खेलते हुए 09 जुआरी को गिरफ्तार किया। साथ ही तास का पता व 2900 नगदी भी बरामद किया गया। जानकारी गुरुवार की शाम 5:33 बजे मिली।