सिमडेगा: छत्तीसगढ़ के ट्रक ड्राइवर ने कोलेबिरा पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया, एसपी ने दिए जांच के आदेश
छत्तीसगढ़ के ट्रक ड्राइवर राजकुमार के द्वारा रविवार को कोलेबिरा पुलिस के ऊपर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया ।इधर इस मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए आवेदन दिया है ।वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को 12:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वरीय डीएसपी को जांच के निर्देश दिए हैं ,जांच के बाद कार्रवाई होगी।