पाकरटांड: किनबीरा मंडली में 66वां वार्षिक बाइबल क्लास आयोजित, विधायक भूषण बाड़ा और विशप स्वामी हुए शामिल
पाकरटांड़ के कैरबेड़ा किनबीरा मंडली में नॉर्थ वेस्टर्न गोस्सनर इवेंजेलिकल लुथेरान चर्च छोटानागपुर एवं असम, खूंटीटोली पेरिश युवा संघ द्वारा गुरुवार 12 बजे 66वां वार्षिक बाईबल क्लास का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बिशप निस्तार कुजूर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा एवं महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा शामिल हुए।