कांके: रांची के हरमू स्थित BJP प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कई लोग BJP में हुए शामिल, BJP प्रदेशाध्यक्ष रहे मौजूद
Kanke, Ranchi | Feb 15, 2024 रांची के हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व सांसद घूरन राम सहित आरजेडी, जेएमएम और कांग्रेस छोड़कर आए कई जिला परिषद सदस्य बीजेपी में शामिल हुए। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई।