मौसम विभाग के अलर्ट पर बस्ती जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, खुद फील्ड में उतरे CRO और EO नगर पालिका
मौसम विभाग (IMD) द्वारा जनपद बस्ती में दिनांक 25, 26 एवं 27 सितंबर को तेज़ हवाओं के साथ भारी वर्षा की चेतावनी / अलर्ट जारी किए जाने के उपरांत जिला प्रशासन बस्ती पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। संभावित आपदा, जलभराव और नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए *जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना* के कड़े निर्देशों के क्रम में *मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) Kirti Prakash Bharti ने प्रातःकाल से ही जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, नदी तटों व घाटों का धरातलीय निरीक्षण किया।
Harraiya, Basti | Sep 26, 2026