कुटुंबा: कुटुंबा प्रखंड के रिसियप थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का खुलासा, भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत रिसियप थाना क्षेत्र के पहरा गांव में गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विभिन्न कंपनियों के घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के साथ भारी मात्रा में उपकरण और उपभोक्ता कार्ड बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले