फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से टी-2 कॉलोनी मवई गांव के पास से गिरफ्तार किया है। ऑटो को आरोपी की झुग्गी के पास से बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने ऑटो को उमंग गार्डन नहर पार से बेचने के लिए चोरी किया था। आरोपी कबाडी का काम करता है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी स्नैचिंग का मामला थाना कोतवाली में हैl