सोहागपुर: एसडीएम-तहसीलदार का जय महावीर वेयरहाउस पर औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण मूंग खरीदी के दिए सख्त निर्देश
सोहागपुर। कलेक्टर के निर्देश पर मूंग उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण अभियान के तहत गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे के लगभग एसडीएम डॉ. बबीता राठौर एवं तहसीलदार शक्ति तोमर ने रानी पिपरिया स्थित जय महावीर वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मूंग की तौल एवं खरीदी व्यवस्था का जायजा लेकर किसानों की मौजूदगी में समिति और वेयरहाउस प्रबंधन को केवल निर्धारित मानकों के