लखीमपुर खीरी: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला मामला
हैदराबाद थाना क्षेत्र की अजान चौकी इलाके में नाबालिग किशोरी से तीन अधेड़ उम्र के लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। किशोरी के करीब 19 सप्ताह की गर्भवती होने के बाद मामला सामने आया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद किशोरी को धमकाया गया और गर्भपात कराने का प्रयास भी किया गया। वहीं, ग्राम प्रधान पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित पक्ष न्याय की मांग को लेकर थाना हैदराबाद पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक ने बताया कि मामला अभी-अभी संज्ञान में आया है।
#लखीमपुरखीरी #हैदराबाद #अजान #नाबालिग #दुष्कर्म #बालसुरक्षा #न्याय #LakhimpurKheri