हरलाखी: कौआहा बरही गांव में बिजली चोरी से जलाने के आरोप में पांच लोगो के उपर हरलाखी थाना में केस हुई दर्ज
हरलाखी थाना क्षेत्र के कौआहा बरही गांव में बिजली चोरी करने के आरोप में पांच लोगों के उपर हरलाखी थाना में केस दर्ज की गयी है। बिजली जेई सपन कुमार के प्रतिवेदन पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में कौआहा बरही गांव के राम सकल राउत, भोगेंद्र साहू, सूर्यकला देवी, राजवांसी देवी व सुट्टा मुखिया के उपर बिजली चोरी से जलाने के आरोप में केस दर्ज की गयी है।