कासगंज: बहेडिया बंबा के समीप सदर कोतवाली पुलिस ने 3 जुआरियों को किया गिरफ्तार, नगदी और बाइकें बरामद
सदर कोतवाली पुलिस ने बहेड़िया बंबा के समीप से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए जुआरियों का नाम औसान पुत्र खंदारी, राहुल पुत्र सरवन सिंह और राजेश पुत्र बच्चू है। गिरफ्त में आए जुआरियों के कब्जे से ₹6980 की नगदी, ताश पत्ते और 4 बाइकें बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मामला दर्ज किया है।