कहरा: सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी चौक के पास अपराधियों ने किराना दुकानदार को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
Kahara, Saharsa | Sep 18, 2024 सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी चौक समीप अज्ञात अपराधियों ने 1 किराना दुकानदार को गोली मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। जख्मी किराना दुकानदार को इलाज के लिए बख्तियारपुर PHC में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टर ने मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। जहां उस मरीज की मौत हो गई। मृतक का नाम रंजीत यादव बताया जा रहा है।