कहरा: हथियार के साथ 5 अपराधियों को बनमा इटहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार,सदर थाना में DSP साइबर ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Sep 18, 2024 घटना बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के प्रियनगर पुल के पास का है। जहां बनमा इटहरी पुलिस ने गुप्त सूचना पर प्रियनगर पुल के पास से 5 अपराधियों को एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल,13 जिंदा कारतूस , तीन मोबाइल एवं दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया। इनमें से चार बनमा इटहरी थाना क्षेत्र एवं एक खगड़िया जिला का रहने वाला है। सभी पर मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।