कहरा: बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के प्रियानगर पुल के समीप से पुलिस ने 5 अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।
Kahara, Saharsa | Sep 18, 2024 बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के प्रियानगर पुल के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5 अपराधी को अपराध का योजना बनाते गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 13 पीस जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, 4 मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। आज सदर थाना परिसर में साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।