गोरखपुर: एमबीबीएस छात्र समेत दो पर फॉर्च्यूनर कार चढ़ाने वाले गोल्डन साहनी की जमानत खारिज, बंधक बनाकर युवती से रेप का आरोप
रंगबाज नेता की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दिया है।होली के दिन बुधवार रात 10 बजे गोरखपुर में मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर फॉर्च्यूनर ने तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी।दूसरी गाड़ियों को हल्की टक्कर लगी, जबकि आकाश और उमेश शर्मा की स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई।टक्कर लगते ही आकाश हवा में उछलकर करीब 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर औंधे मुंह लटक गए।