जगदलपुर: तपती धूप में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर घूम रहे हैं, प्रवीर वार्ड में 'गांव चलो, बस्ती चलो' अभियान के तहत जनसंपर्क
भारतीय जनता पार्टी पूरे जिले में गांव चलो घर चलो और बस्ती चलो घर चलो अभियान चला रही है। भाजपा के स्थापना दिवस पर संगठन के कार्यक्रम को ज़मीनी स्तर पर उतारने भाजपा कार्यकर्ता परिश्रम कर रहे हैं। ग्रामीणों क्षेत्रो व शहर की सड़कों पर निकल कर भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम लोगों से संवाद कर रही है।