लालबर्रा: मिरेगांव में जल जीवन मिशन योजना बेपटरी, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
सरकार का दावा है कि 'हर घर जल, हर घर नल' योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का संकट समाप्त हो गया है। लेकिन यदि आप इस योजना की जमीनी हकीकत देखना चाहते हैं, तो बालाघाट जिले के लालबर्रा विकासखंड के ग्राम मिरेगांव का रुख कर सकते हैं। यहाँ जल जीवन मिशन ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय 'शोभा की सुपारी' साबित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मिरेगांव