पटना ग्रामीण: कदमकुंआ थाना क्षेत्र में सरकारी क्वार्टर कैंपस 229 सील, सिलेंडर की होती थी रिफिलिंग
कदमकुंआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड नंबर 2 में सरकारी क्वार्टर कैंपस 229 को सील कर दिया गया है। यहां एक नोटिस भी लगाया गया है जिस पर लिखा है अवैध गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई की गई है। सील को प्रशासन की उपस्थिति में ही खोला जाएगा। बता दें कि दुकानदार के बारे में एक युवक ने प्रशासन को सूचना दी थी की यहां गैस सिलेंडर की रिफिलिंग और गैस की कालाबाजारी हो रही है।