मड़ियाहू: बरसठी रेलवे स्टेशन के पास से घर से नाराज होकर जा रही दो नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद
बरसठी थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने घर से नाराज होकर जा रही दो नाबालिग लड़कियों को बरसठी रेलवे स्टेशन के पास रोक लिया। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम चेकिंग कर रही थी, तभी टीम प्रभारी उप निरिक्षक सुरेन्द्र सिंह ने पूछताछ कर परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने समझाबुझाकर दोनों लड़कियों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया।