भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने जीएमसीएच अस्पताल स्थित जीविका कैंटीन में कार्यरत जीविका दीदी पर मेडिकल छात्र द्वारा किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। भाकपा जिला सचिव ने इस घटना को महिलाओं के सम्मान और आजीविका पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि दोषी मेडिकल छात्र के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।