गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर GRP और RPF टीम ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए GRP और RPF की संयुक्त टीम ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीरज कुमार को चोरी किए गए 45 हजार रुपये कीमत के मोबाइल के साथ पकड़ा गया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बुधवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि यह कार्रवाई यात्री अभय कुमार की शिकायत के आधार पर की गई।