लैलूंगा: कृषि उप संचालक खुद किसान बनकर दुकान पहुंचे, खाद माफिया का खेल बेनकाब! 750 की खाद 1800 रुपये में बेचते पकड़ा गया व्यापारी
लैलूंगा में खाद की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। कृषि उप संचालक ने किसान बनकर जांच की, जिसमें 750 रुपये की खाद 1800 रुपये में बेचे जाने का खुलासा हुआ। प्रशासन ने गोदाम सील कर 74 बोरी खाद जब्त कर ली है और दुकान पर 10 दिन की रोक लगा दी है।