जांजगीर: कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया, अतिक्रमण और खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने एग्रीस्टेक पंजीयन, नक्शा बंटाकन, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और स्वामित्व योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अवैध अतिक्रमण हटाने, शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए।