हुसैनगंज: हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय बीआरसी परिसर में शिविर लगाकर 45 दिव्यांगों का किया गया जाँच
हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय बीआरसी परिसर में बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बीरेंद्र प्रसाद केशरी की अध्यक्षता में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस जाँच शिविर में आंदर प्रखंड क्षेत्र के 0 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के दिव्यांगों का आर्थोचिकित्स पदाधिकारी डॉ अभय कुमार, डॉ अच्छेलाल सिंह द्वारा 45 दिव्यांगों का जांच किया गया।