टोडारायसिंह: टोडारायसिंह में घीसा सागर तालाब की चादर से 25 साल पुराना अतिक्रमण हटाया गया
Todaraisingh, Ajmer | Jul 2, 2026
टोडारायसिंह। उनियारा खुर्द के घीसा सागर तालाब की चादर के रास्ते से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया है। ग्रामीण सेवा शिविर में शिकायत मिली थी कि पिछले 25 वर्षों से तालाब की चादर के बहाव क्षेत्र और रास्ते पर अतिकर्मियों ने कब्जा कर रखा था। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राजस्व टीम ने कब्जा हटाया है।