पथरिया: चौथा बम्होरी से अवैध खनन कर मुरम परिवहन का वीडियो वायरल, खनिज विभाग पर मिलीभगत के आरोप
Patharia, Damoh | May 10, 2026 पथरिया-दमोह मार्ग स्थित खोजखेड़ी जोरतला रोड पर चौथा बम्होरी क्षेत्र से अवैध मुरम और मिट्टी परिवहन का मामला सामने आया है। शनिवार-रविवार की रात करीब 2 बजे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वाहनों से मुरम परिवहन होता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने खनिज विभाग पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है माफियों पर सख्त कार्यवाही की जाएं।