आगरा: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से शातिर किस्म के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Agra, Agra | Mar 24, 2024 जीआरपी आगरा कैंट ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से तीन शातिर किस्म के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी आगरा कैंट ने इनके कब्जे से आभूषण एवं कीमती सामान बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 120000 रुपए बताई गई है। और जीआरपी आगरा कैंट ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।