आगरा: चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्त रमाडा होटल के पास से गिरफ्तार,DCP सिटी ने थाना लोहामंडी पर दी जानकारी
Agra, Agra | Mar 24, 2024 थाना ताजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्तों को रमाडा होटल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लाख 20हजार रुपए की नगदी एवं भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए बताई गई है। पूरे मामले की जानकारी डीसीपी सिटी सूरज राय ने थाना लोहामंडी पर दी है।