आगरा: कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया अभियुक्त,60 लीटर अवैध शराब बरामद,होली पर बेचने की थी तैयारी
Agra, Agra | Mar 24, 2024 आगरा की कोतवाली पुलिस ने एस एन मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री के पीछे से रविवार को एक शराब तस्कर को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम अमित कुमार है जो मोती कटरा क्षेत्र का रहने वाला हैं। पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब बरामद की हैं। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा हैं।