आगरा: मनकामेश्वर से कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन के बीच होली पर दोपहर ढाई बजे से संचालित होगी मेट्रो,लागू होंगे यह नियम
Agra, Agra | Mar 24, 2024 आगरा मेट्रो 25 मार्च को दोपहर ढाई बजे से संचालित की जाएगी। UPMRC के पीआरओ पंचानन मिश्रा ने बताया कि नशे की हालत में किसी भी यात्री को मेट्रो में प्रवेश नही दिया जाएगा। वही गीले कपड़े या रंग से गंदे कपड़े पहनकर आने वालों पर भी रोक होगी। जिससे मेट्रो की स्वच्छता को कायम रखा जा सके।