आगरा: पुलिस लाइन स्थित पुलिस कमिश्नर से मिली पीड़िता,ननद और उसके प्रेमी को ठहराया पति की मौत का जिम्मेदार, जांच शुरू
Agra, Agra | Mar 24, 2024 आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ से मिलकर न्याय की गुहार लगाई हैं। पीड़िता ने बताया कि पति से आपसी विवाद के कारण अलग रह रही थी। पति की नौकरी रेलवे में थी। पति बहन के साथ रहता था। रेलवे विभाग की जांच घर आने पर पता चला कि पति की मौत हो गयी हैं। पीड़िता ने अपने पति की मौत का जिम्मेदार ननद उसके प्रेमी को ठहराया।