बागपत: पाली गांव स्थित टाटा मोटर्स के निकट हाइवे पर अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 युवक हुए घायल
Baghpat, Bagpat | May 19, 2025 सोमवार को करीब 11 बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के पाली गांव स्थित टाटा मोटर्स के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में खालिद, शोएब, आरिफ, चांद और वासिफ निवासीगण सुभाष गेट बागपत, सावेज निवासी मंसूरी गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।