सरधना: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डाहर गांव में छापा मारा, सट्टे की पर्ची और नगदी सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सरूरपुर थाना पुलिस ने सट्टा के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम डाहर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आस मोहम्मद पुत्र रियाजू निवासी ग्राम डाहर, को सट्टा खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्चा (गत्ता), एक पेंसिल तथा 2530 रुपये नगद बरामद किए गए।