शाहजहांपुर: नीट पेपर लीक, महंगाई और जर्जर सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन, समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
शाहजहाँपुर। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष चौधरी राम कुमार भोजवाल के नेतृत्व में गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग चौराहे पर एकत्र होकर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्व सिंह को सौंपा।