मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की समीक्षा की, दिए कई अहम निर्देश
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को उत्पाद सिपाही, एएसआई एवं अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड का दायरा बढ़ाने, नई तकनीकों के जरिए राजस्व बढ़ाने की योजना तैयार करने, आवश्यक नीतियां बनाने और अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विभाग को कई अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।
#HemantSoren #Jharkhand #Ranchi #ExciseDepartment #JharkhandNews #BreakingNews #LatestNews #Government #Recruitment #LiquorPolicy #Trending #ViralNews #HindiNews #NewsUpdate #झारखंड #हेमंत_सोरेन #ब्रेकिंग_न्यूज #सरकारी_भर्ती #रांची #लेटेस्ट_न्यूज