बेगूसराय: ITI कैंपस में 17 अक्टूबर को होगा जॉब कैम्प, 100 पदों पर होगी बहाली, तैयारी पूरी
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 17 अक्टूबर को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां संगम मैनेजर के 100 पदों पर बहाली होगी. जॉब कैम्प की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने रविवार की देर शाम 08:00 बजे कही. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे जॉब कैम्प आयोजित होगी.