बेगूसराय: बेगूसराय में बूढ़ी दुर्गा माता की प्रतिमा का हुआ विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
बेगूसराय में बूढ़ी दुर्गा माता का विसर्जन रविवार की शाम 5:00 बजे किया गया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए थे. नगर थाना की पुलिस मूर्ति विसर्जन के दौरान आगे ही तैनात थी. इस मौके पर पूजा समिति के सदस्यों में बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गापूजा का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया है.