बेगूसराय: चेरियाबरियारपुर थाने की पुलिस ने 02 जिंदा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने 02 जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने रविवार की शाम 05:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि चेरियाबरियारपुर बांध के पास एक व्यक्ति बैठा है जिसके पास कुछ जिंदा कारतूस है. पुलिस ने छापेमारी करते हुए नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है.