मनरेगा कार्य शुरू कराने और जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत कचोटिया के ग्रामीणों और मनरेगा श्रमिकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बंद पड़े मनरेगा कार्यों को पुनः शुरू कराने और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नए कार्य नहीं होने से श्रमिक रोजगार से वंचित हैं और पलायन को मजबूर हैं। ज्ञापन में झन्या गांव के अधूरे गहराईकरण कार्य को पूरा कराने तथा बाण्डी खाली गांव के घाटा कटिंग कार्य में वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई गई। साथ ही नए कार्य स्वीकृत कर पात्र परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई।
#Pratapgarh
#Rajasthan
#MGNREGA
#NREGA
#RuralEmployment
VillageDevelopment