बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को शनिवार हिरासत में लेने से नाराज वकीलों ने जमकर हंगामा किया। नवाबगंज थाने को घेरकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। 10 थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। 7 घंटे बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार रविवार रात 1 बजे वकील को छोड़ा। इस दौरान थाने में वकील हंगामा करते रहे।