कायमगंज: थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार, तलाश जारी
थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांव में खोजबीन की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। कई दिनों तक युवती का पता न लगने पर परिवार के सदस्य थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को लिखित सूचना देकर युवती की बरामदगी की मांग की है।