पटेरा: पटेरा में लगातार चोरी की घटनाओं से व्यापारी चिंतित, एसपी के नाम थाने में सौंपा ज्ञापन
Patera, Damoh | Sep 22, 2026 पटेरा नगर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर जिला व्यापारी महासंघ तहसील इकाई पटेरा ने पुलिस अधीक्षक दमोह के नाम थाना प्रभारी रचना मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर नगर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है,ज्ञापन में वर्तमान लछन सेठ ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी सहित विभिन्न मांग की है।