हरदोई: कोतवाली देहात पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Oct 28, 2025 हरदोई के कोतवाली देहात पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण करने वाले पाक्सो एक्ट के आरोपी को मंगलवार शाम लगभग 5 बजे गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि वादिनी द्वारा थाने पर तहरीर दी गई की अभियुक्त पवित्र द्वारा शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया और अभियुक्त की मां द्वारा गाली गलौज व मारपीट भी की गई।