हरदोई: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिलाकारागार का किया निरीक्षण, जिलाधिकारी ने बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली
Hardoi, Hardoi | Oct 28, 2025 हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार शाम लगभग 4 बजे जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनकी शिकायतों को समय से निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार के भोजनालय को देखा।