हरदोई: शहर के अटल चौक के पास पिकप की टक्कर से ऑटो चालक की हुई मौत, वावन चुंगी के पास बाइक को मारी टक्कर
Hardoi, Hardoi | Oct 29, 2025 मंगलवार रात शहर के अटल चौक के पास एक तेज़ रफ्तार पिकअप डाला ने पहले एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक राहुल मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।