चैनपुर: कृष्ण जन्माष्टमी पर चैनपुर दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार की मध्य रात्रि चैनपुर दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मध्य रात्रि में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय हुआ, मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्