कालपी: कालपी क्षेत्र में नाली के पानी को लेकर दबंगों ने किशोरी को घर से घसीटकर अर्धनग्न कर मारपीट का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | May 30, 2026 कालपी क्षेत्र के एक गांव में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, एक महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ अभद्रता, मारपीट और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगाया है घटना का वीडियो शनिवार की सुबह 11:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, पीड़िता के बताया विवाद के दौरान आरोपी ने घर में घुसकर किशोरी के साथ गलत हरकत की।