बोध गया: ओड़िया हिंदी फीचर फिल्म ‘जीवनदान’ की 25 अप्रैल को बोधगया में होगी विशेष स्क्रीनिंग
Bodh Gaya, Gaya | Apr 23, 2026 सेंट्रल यूनिवर्सिटी साउथ बिहार के समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग की प्रो. मीनाक्षी महापात्रा द्वारा निर्मित पुरस्कार विजेता ओड़िया-हिंदी फीचर फिल्म ‘जीवनदान’ की विशेष स्क्रीनिंग 25 अप्रैल को बोधगया में आयोजित की जाएगी। गुरुवार की सुबह 11 बजे उन्होंने बताया कि यह फिल्म पहले ही इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में खिताब जीत चुकी है।