कोंडागांव: अड़ेंगा और अमरावती में 15 मई को सुशासन तिहार के तहत शिविर का होगा आयोजन
कोंडागांव, जिले में “बस्तर मुन्ने” एवं सुशासन तिहार के तहत 15 मई को जनपद पंचायत केशकाल के ग्राम अड़ेंगा और जनपद पंचायत माकड़ी के ग्राम अमरावती में कलस्टर स्तरीय शिविर लगाए जाएंगे। अड़ेंगा शिविर में गुडरीपारा, हलिया, प्रधानचेर्रा, सिवनीपाल और जरण्डी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण शामिल होंगे। वहीं अमरावती शिविर में तरईबेड़ा, तुर्रेबेड़ा, ओण्डारगांव, देउरबाल,