लातेहार: वन पट्टा की मांग को लेकर ग्रामीण लातेहार समाहरणालय पहुंचे
लातेहार : वन पट्टा की मांग को लेकर जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने शुक्रवार को लातेहार समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि वे वर्षों से वन भूमि पर रहकर खेती-बाड़ी एवं जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें वन पट्टा का लाभ नहीं मिल पाया है।।